Animal Saviours Bhilai

बेजुबानों को भोजन दे रहे एनीमल सेवियर्स, कर रहे तीमारदारी

भिलाई। एनीमल सेवियर्स लॉकडाउन में बेजुबानों की सुध ले रही है। संस्था के सदस्य धूप, बारिश और संक्रमण की परवाह न करते हुए बेजुबानों की सेवा में जुटे हैं। संस्था के सदस्यों में कोरोना संक्रमण का भी कोई खौफ देखने को मिल रहा है। एनीमल सेवियर्स लावारिस जानवरों को भोजन के साथ-साथ दवा-पानी देने के कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। प्रतिदिन वे 4-5 के समूह में टाउनशिप के विभिन्न इलाकों सहित पावर हाउस, सुपेला, वैशालीनगर, नेहरू नगर इलाके में लावारिस जानवरों को भोजन करा रहे हैं। इसे वे अपने घरों से तैयार करके ले जाते हैं। समूह के सदस्यों को लॉकडाऊन के कारण पुलिस टीम की डाँट भी खानी पड़ी है पर वे अविचलित हैं।
लॉकडाउन में इंसान तो अपनी जरूरतें किसी से बोलकर पूरा कर रहा है, पर बेजुबान जानवर न तो किसी से अपनी भूख बता पा रहे हैं और न ही अपनी बीमारी को प्रदर्शित कर सकते हैं। ऐसे बेजुबानों की लॉकडाउन में हो रही दशा को सेक्टर-1 के एनीमल सेवियर्स ग्रुप ने अहसास किया और उनकी सुध ले रहे हैं।
एनीमल सेवियर्स ग्रुप शहर में घूमने वाले कुत्ते, गाय, बैल जैसे बेजुबानों के भोजन और दवा का इंतजाम करता है। लॉकडाउन की वजह से शहर के सभी मार्केट और खानपान की दुकानें बंद है इसलिए इन बेजुबानों को पीने के पानी तक के लिए भटकना पड़ रहा है।
इस कार्य को एनीमल सेवियर्स ग्रुप के अंजली सिंह, अमित चौधरी, आदर्श राय, अभिषेक नेमा, आकाश साहू, अंकिता सहाय, सुभांगी झा, आकांक्षा सिंह, निति मानिकपुरी, अंकिता तिवारी, राजबीर, निखिलेश अपने सहयोगियों के साथ निस्वार्थ भाव से इस सेवा कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *