दुर्ग। मानव अधिकार हमारे जन्म से ही लागू हो जाता है। मौलिक अधिकारों के प्रति हमें सदैव सचेत रहना चाहिये वर्ना इसका फायदा दूसरे लोग उठा सकते हैं। ये बातें हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरूणा पल्टा ने आज कहीं। डॉ पल्टा शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के राजनीतिशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय वेब श्रृंखला में ‘‘मानव अधिकार’’ पर मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रही थीं।












