भिलाई। विश्व तम्बाकू दिवस पर श्री शंकराचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग के मेडिकल सर्जिकल विभाग ने वेबीनार का आयोजन किया। “कमिट टू क्विट” (तम्बाकू छोड़ने का प्रण करें) पर आयोजित इस वेबीनार को श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में ईएनटी की विभागाध्यक्ष डॉ मीनाक्षी केकरे ने संबोधित किया। उन्होंने तम्बाकू के साथ ही कैंसर के अन्य कारकों एवं कैंसर के इलाज की विस्तार से चर्चा की।












