दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राध्यापकों हेतु आयोजित ऑनलाईन प्रतियोगिता के विजेता प्राध्यापकों को कुलपति, डॉ अरूणा पल्टा ने विश्वविद्यालय में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पुरस्कृत किया। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि निबंध स्पर्धा में डॉ कविता पाणीग्रही, रूंगटा कॉलेज, भिलाई- प्रथम, डॉ सुचित्रा शर्मा, साइंस कॉलेज, दुर्ग-द्वितीय तथा डॉ वर्षा वर्मा, सांई कॉलेज, सेक्टर-6 भिलाई-तृतीय स्थान प्राप्त किया।












