भिलाई। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2 में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम स्कूल प्रांगण में हवन किया गया जिसमें सभी शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए। इस मौके पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के अनुकरणीय जीवन पर प्रकाश डाला गया। टीचर्स ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार रखे। स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने गीत व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।












