भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के कंप्यूटर विभाग एवं एमओयू पार्टनर एनियन साफ्टटेक रायपुर द्वारा 22 अक्टूबर को करेंट आईटी सेक्टर रिक्वायरमेंट्स विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया। सुरेश राव सेमीनार के मुख्य वक्ता थे। कार्यक्रम का प्रारंभ विभागाध्यक्ष ठाकुर देवराज सिंह ने स्वागत भाषण के साथ किया।












