Childrens Day at BK Peace Auditorium

ब्रह्माकुमारी बहनों ने अनोखे अंदाज में मनाया बाल दिवस

भिलाई। 14 नवम्बर को ब्रह्मकुमारी बहनों ने सेक्टर.7 स्थित पीस ऑडियोरियम में बच्चों के साथ अनोखे अंदाज में बाल दिवस मनाया। अनेक गतिविधियों के द्वारा उन्हें जीवन में सच्चाई और अच्छाई के महत्व को समझाया गया। साथ ही योग और ध्यान से मन को शांत और एकाग्र करने की जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर बच्चों और पैरेंट्स के लिए रोचक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। ब्रह्माकुमारी प्रिया और रितिका बहन ने बच्चों को डिवाइनए फरिश्ताए लवलीए स्टार एवं शक्ति ग्रुप में बांट कर उन्हें अलग.अलग नाम दिया गया था। इसके बाद केबीसी की तर्ज पर कौन बनेगा स्पिरिचुअल स्टार का आयोजन किया गया। इसमें तीसरी से आठवी कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। इसके पहले ब्रह्माकुमारी कृतिशा बहन ने बच्चों को मेडिटेशन कराया गया और इसके लाभ बताए गए।
केबीएस मारल वैल्यूज में पर्दे पर छाया चित्र के माध्यम से सवाल किये गये जिसमें सभी के समान अंक आये। विभिन्न बालगीतों के द्वारा बच्चों को महत्वपूर्ण संदेश दिये गये।
मुख्य अतिथि महिला चेंबर आफ कामर्स की अध्यक्ष सरोजनी पाणिग्रही ने उपस्थित बच्चों एवं पेरेन्ट्स को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों की कुशाग्र बुद्धि की प्रशंसा की और सभी को राजयोग की शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया गया।
भिलाई सेवाकेन्द्रों की मुख्य निदेशिका राजयोगीनी आशा बहन जी ने बताया कि ब्रह्मकुमारी संस्था की स्थापना 1937 में की गई। यह संस्था पूरे विश्व में 80 से ज्यादा वर्षों से संचालित है जिसका लाभ लेकर लाखों लोगों ने अपना जीवन बदला है। आज जो बड़ी बड़ी बहनें दिख रही हैं वे सभी 8.9 साल की उम्र में संस्था से जुड़ गई थीं और निस्वार्थ सेवा से लोगों का उपकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बच्चो को ईमानदार और आज्ञाकारी होने के साथ.साथ एक अच्छा और सच्चा इंसान बनना भी जरूरी है। उन्होंने प्रत्येक रविवार को आयोजित निःशुल्क राजयोग शिविर में आने का निमंत्रण बच्चों को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *