भिलाई। जीडी रूंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (रूंगटा आर-1) में सोमवार को बाल दिवस मनाया गया। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। रंगोली प्रतियोगिता की थीम आजादी का अमृत महोत्सव रखी गई थी, जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार रंगोली बनाकर सभी का दिल जीता। रंगोली के जरिए राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम जैसी विविधताओं को संजोया।












