भिलाई। इंदिरा गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय वैशाली नगर में प्रकाशन कौशल पर कार्यशाला का समापन हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम एवं संडे कैम्पस के संपादक दीपक रंजन दास ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया। यह आयोजन महाविद्यालय एवं संडे कैम्पस के बीच सहमति ज्ञापन (एमओयू) के तहत किया गया।












