भिलाई। अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच तंजानिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन संगीत कार्यक्रम कल 30 नवम्बर को संपन्न होने जा रहा है। यह कार्यक्रम रिकार्ड 37 दिनों तक फेसबुक लाइव से चलाया गया। इसमें विश्व के 50 से अधिक देशों के 300 से अधिक कवि, साहित्यकार एवं गायक अपनी भागीदारी दे रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन भजन सम्राट अनूप जलोटा ने किया था। भिलाई के संगीत शिक्षक अब्दुल आरिफ खान, रुख्सार खान एवं रायपुर की वन्दना शर्मा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भागीदारी दी है।












