छत्तीसगढ़ अंचल में अनेक किंवदंतियां प्रचलित हैं। इनमें अनेक असुरों के अंत की कथाएं हैं। इन्हीं में से एक कथा है भस्मासुर की। भस्मासुर ने जब अपने आराध्य शिवजी पर ही हमला कर दिया तो भगवान विष्णु को बीच में आना पड़ा। छल से उन्होंने भस्मासुर को ही भस्म कर दिया। जिस पहाड़ पर यह घटना घटी वह छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली तहसील में स्थित है।












