भिलाई। संतोष रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्टूडेंट्स ने रायपुर स्थिति 36 आईएनसी सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण किया। शासकीय सपोर्ट से संचालित 36आईएनसी एक तरह का बिजनेस इन्क्यूबेशन सेल है, जहां रूंगटा आर-1 स्टूडेंट्स को आंत्रप्रेन्योरशिप की जानकारी दी गई। रूंगटा इन्क्यूबेशन सेंटर (रूबी) के तत्वावधान में हुए इस विजिट में एक्सपट्र्स ने बताया कि 36आईएनसी स्टार्टअप के लिए इन्क्यूबेटर और एक्सलारेटर की तरह काम करता है।












