मचांदूर (दुर्ग)। मचांदूर स्कूल में गठित मां शीतला हेरिटेज क्लब के बच्चों ने अपनी पहली गतिविधि के तहत गांव के शतायु बरगद से मुलाकात की। शिक्षक प्रभारी खेमलता गोस्वामी ने बूढ़े बरगद के इतिहास से बच्चों का परिचय कराते हुए बरगदों के इतिहास के बारे में रोचक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक बहुवर्षीय पेड़ है। इसका बीज अत्यंत छोटा और वृक्ष विशाल होता है।












