भिलाई। पं. सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छ.ग. के क्षेत्रीय केन्द्र, दुर्ग के अंतर्गत अध्ययन केन्द्रों में बी.एस.सी. प्रथम वर्ष कक्षा के नवप्रवेशियों के लिए प्रवर्तन कार्यक्रम ऑनलाईन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. बी. जी. सिंह ने विद्यार्थियों को लगन से पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि परीक्षा में प्राप्त अंको की तुलना में अर्जित ज्ञान ज्यादा महत्वपूर्ण व जरुरी होता है।












