राजनांदगांव। कान्फ्लूएंस कालेज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसका विषय-महिलाओं की भूमिका प्राचीन से अब तक था। साथ ही साथ विद्यार्थियों ने लैंगिक समानता पर रंगोली और गायन के माध्यम से भी महिला दिवस को मनाया। कार्यक्रम प्रभारी गौतमा रामटेके ने कहा कि महिला दिवस का रंग पर्पल, ग्रीन, और सफेद है। पर्पल न्याय और गरिमा का प्रतीक है, वहीं हरा रंग उम्मीद और सफेद रंग शांति का, जो तीनों महिला में ही देखी जाती है।












