दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्लेसमेन्ट सेल के तत्वाधान में विज्ञान संकाय की स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए कॅरियर संबंधी मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता विशेष रोजगार केन्द्र रायपुर की उपसंचालक डॉ. शशिकला अतुलकर थी। छात्राओं को सिविल सर्विसेज के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।












