दुर्ग। शास. जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में 8 एवं 9 मार्च को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सीजीकॉस्ट के तत्वाधान में किया गया। इसमें गणित से सम्बन्धित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी धाक जमाई।












