Pandri Hat Parisar

Chhattisgarhi Folk Instruments

रायपुर। पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित 10 दिवसीय राज्य स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ी लोक गीत एवं नृत्य लोगों को लुभा रहा है। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार यहां संस्कृति विभाग के सौजन्य से अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ हाट परिसर में छत्तीसगढ़ी वाद्ययंत्रों की धुन गुंजायमान हो रही है। यह परिसर पूरी तरह से छत्तीसगढ़ि़या रंग से इन दिनों सरोबार है। प्रदर्शनी में आने वाले लोग छत्तीसगढ़ी लोक गीत एवं नृत्य का आनंद उठा रहे हैं।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *