रायपुर। कृष्णा ललित कला महाविद्यालय एवं कृष्णा पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता “कौशल महोत्सव” में बिलासपुर के साई नृत्य निलयम के बच्चे पूरे समय छाए रहे। अलग-अलग श्रेणी में साई नृत्य निलयम के 42 बच्चों ने भाग लिया तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थानों पर एकतरफा कब्जा कर लिया। बच्चों के नृत्य कौशल के साथ ही उनकी वेशभूषा एवं अनुशासन की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।












