भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के कंप्यूटर विभाग ने एमएससी कंप्यूटर विभाग के छात्रों के लिए परियोजना कार्य हेतु प्रशिक्षण का आयोजन का आयोजन किया। कम्प्यूटर साइंस की विभागाध्यक्ष रूपाली खर्चे के संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य साफ्टवेयर के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों से विद्यार्थियों को परिचित कराना था।












