RSR Rungta Campus holds talk on Renewable Energy

आरएसआर आरसीईटी में नवीकरणीय ऊर्जा पर इंटरैक्टिव सेशन

भिलाई। आरएसआर रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्रबंधन विभाग ने संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों के लिए 13 मई को नवीकरणीय ऊर्जा पर एक परस्पर संवादात्मक सत्र का आयोजन किया। डॉ. प्रियंका पचौरी मिश्रा, परियोजना समन्वयक, क्रेडा, ऊर्जा विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार कार्यक्रम की अध्यक्षा थी। इसमें नवीकरणीय ऊर्जा (रिन्यूवेबल एनर्जी) और उसके अन्य पहलुओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. प्रियंका पचौरी मिश्रा ने छात्रों को नवीकरणीय ऊर्जा के विभिन्न पहलुओं और इसमे सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में तथा ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता के बारे में बताया और आने वाली पीढ़ियों के लिए ऊर्जा की बचत की आवश्यकता पर जोर दिया। सत्र का संचालन डॉ. अंजनेय शर्मा और सुश्री मधुमिता चौधरी और प्रबंधन विभाग के संकाय सदस्यों द्वारा किया गया था।
आरंभ में डॉ. पंकज अग्रवाल, प्राचार्य और डॉ. अंजनेय शर्मा, प्रोफेसर और प्रबंधन विभाग के प्रमुख ने छात्रों और संकाय सदस्यों को अपने ज्ञान के शब्दों से आशीर्वाद दिया और स्वच्छ ऊर्जा के महत्व के बारे में बताया।
सत्र का समापन डॉ. अंजनेय शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने प्रबंधन, कार्यक्रम की अध्यक्षा, प्राचार्यों, उप प्राचार्यों, डीन, एचओडी और संकाय सदस्यों और एसआरजीआई के छात्रों को इस आयोजन को शानदार बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
चेयरमेन संजय रूंगटा, डायरेक्टर साकेत रूंगटा,असिस्टेंट डायरेक्टर साजिद अंसारी, प्राचार्य पंकज अग्रवाल, डीन (अकादमिक) लोकेश सिंग ने सत्र के सफल संचालन के लिए छात्रों और संकाय सदस्यों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *