खपरी (दुर्ग)। देव संस्कृति काॅलेज ऑफ एजूकेशन एण्ड टेक्नोलाॅजी में म्यूचुअल फंड में निवेश विषय पर एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया जिसके व्ही. के. जैन चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट मुख्य वक्ता थे। महाविद्यालय की डायरेक्टर ज्योति शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए म्यूचुअल फंड की महत्ता को स्पष्ट किया और जीवन में बचत को ध्यान में रखते हुए छात्रों को प्रेरणा देते हुए मार्गदर्शन देने की बात कही जिससे निवेश कर सके।












