Dr Ritu to participate in All India TT

ऑल इंडिया टेेबल टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेंगी डॉ ऋतु दुबे

दुर्ग। शासकीय डॉ वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी डॉ. ऋतु दुबे का चयन आल इंडिया सिविल सर्विसेज टेबल टेनिस खेल हेतु हुआ। यह प्रतियोगिता 24 से 28 जून तक आगरा के एकलव्य इंडोर स्टेडियम में आयोजित है। ऋतु दुबे इस प्रतियोगिता में ओपन टीम में चयनित हुई है जबकि पिछली प्रतियोगिता में वेट रन ग्रुप में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता के लिए चयन स्पर्धा 13 जून को रायपुर सप्रे हॉल में आयोजित की गई थी। ओपन में टीम इवेंट के साथ सिंगल्स में भी भाग लेंगी। डॉ दुबे गत चार वर्षों से लगातार भाग ले रही है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चंद्र तिवारी, महाविद्यालय क्रीड़ा समिति के संयोजक डॉ. के. एल. राठी, डॉ. सुचित्रा खोब्रागडे, डॉ. ऋचा ठाकुर एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया और अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *