बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म कर दोस्त ने वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 21 लाख स्र्पये वसूल लिए। युवक ने इस रकम से तीन लाख रुपए की केटीएम बाइक खरीदी और मां को एक लक्जरी कार गिफ्ट किया। मामले का पता चलने पर घर वालों के साथ जाकर उसने सरकंडा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी देकर वसूली के मामले में जुर्म दर्ज कर लिया है। युवक की तलाश की जा रही है।












