भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से संबद्ध एमजे कॉलेज के वाणिज्य संकाय के सभी वर्षों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। सभी सफल विद्यार्थियों को महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर, प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे एवं वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के एचओडी विकास सेजपाल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।












