भिलाई। स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय में राष्ट्रीय बौद्धिक गुण जागरुकता मिशन के तहत इंटेलेक्चुअल प्रापर्टी राइट्स पेटेण्ट एण्ड डिजाइन फिलिंग विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ शमा ए बेग विभागाध्यक्ष माइक्रोबॉयलाजी ने बताया कि निपम द्वारा करवाई गई कार्यशाला शोधार्थियों एवं नवाचार अभ्यास पर शोध के लिए बहुत महत्तवपूर्ण है। आरजीएनआईआईपीएम नागपुर द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय है।












