भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक शिल्पा कुलकर्णी को शिक्षा विषय के शीर्षक “संप्रेक्षण गृह से मुक्त बालकांे की शैक्षणिक आकांक्षा एवं सामाजिक समायोजन : एकल अध्ययन” पर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा ‘डाक्टर आॅफ फिलाॅसफी’ की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध निर्देशक डॉ. के. नागमणि सहायक प्राध्यापक कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निर्देशन में पूर्ण किया। यह शिक्षा के क्षेत्र में केस स्टडी का पहला शोध कार्य है।












