भिलाई। हिट एंड रन के एक मामले में सेन्ट्रल एवेन्यू पर शहर का एक गिटारिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गया. तेज रफ्तार कार ने न केवल उसे ठोकर मारी बल्कि उसे रौंदते हुए निकल गई. इस हादसे में पीड़ित का पेट फट गया और जांघ भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. घायल युवक को तत्काल हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल लाया गया जहां आधी रात को ही उसकी सर्जरी कर दी गई. उसे 50 से भी अधिक टांके लगाने पड़े. मरीज की हालत अब पूरी तरह ठीक है. आज उसके टांके भी काट दिये गये. युवक एक पेशेवर गिटारिस्ट है.












