भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में संचालित आरएसआर-रुंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सीएसई विभाग को सीएसवीटीयू से अनुसंधान केंद्र के रूप में मान्यता मिली है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार तकनीकी संस्थानों में अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देती है। सीएसवीटीयू से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी यहां रिसर्च स्कॉलर के रूप में पीएचडी कर सकते हैं।












