रायपुर. अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि इंटरनेट पर बॉयकॉट करने वाले लोग वहीं है जिन्हें कोई काम धाम नहीं है. फ्री बैठे हुए हैं तो बस यूं ही शोर मचा रहे हैं. उन्हें शोर मचाने देना चाहिए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. फिल्म ब्रह्मास्त्र का बिजनेस इस बात को साबित कर चुका है. स्वरा ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान ये बातें कहीं. उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों को देखा, हस्तकला, माटीशिल्प की तारीफ की और बुनकरों के बीच भी गईं.












