भिलाई। पोलैंड की एक तकनीकी टीम ने एमजे कालेज का भ्रमण किया. उन्होंने महाविद्यालय के साइंस लैब्स की खुलकर प्रशंसा की और शोध को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. विद्यार्थियों को शोध के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि शोध यही समाज की जरूरतों पर खरा उतरे, उनकी दैनन्दिन समस्याओं का समाधान करे, तो उसकी उपादेयता बढ़ जाती है. उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अनेक विषयों पर चर्चा की.












