भिलाई। पोलैंड की लिबर्टी स्टील की तकनीकी टीम के प्रमुख लेसेक यासेक ने कहा कि क्षेत्र उच्च शिक्षा का हो या तकनीकी शिक्षा का, भाषा कभी इसके आड़े नहीं आ सकती. उन्होंने कहा कि तमाम योरोपीय देश अपनी अपनी भाषा में ही अध्ययन-अध्यापन करते हैं. जापान और चीन भी अपनी भाषा में ही काम करते हैं. इसके बावजूद ये सभी देश तकनीकी रूप से उन्नत देशों में शुमार हैं. इससे ज्ञान ज्यादा पुख्ता होगा. कामकाज आसान होगा. तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा.












