भिलाई। जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. छात्र लवेन्द्र कुमार एवं दिनेश ने भाषण के माध्यम से डॉ कलाम के संपूर्ण जीवन वृत्तांत को प्रस्तुत किया. ताम्रध्वज ने कविता के माध्यम से विद्यार्थी जीवन को जीवंत बनाया, सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई. तत्पश्चात् छत्तीसगढ़ एवं डॉ कलाम पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ.












