भिलाई. संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में रूंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में बायोटेक्नोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने सीएसआईआर (वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद), आईएचबीटी (हिमालयन बायोरिसोर्स प्रौद्योगिकीसंस्थान)पालमपुर, हिमाचल प्रदेश के लिए 10 से 18 अक्टूबर 2022 तक 8 दिवसीय शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया.संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस नियमित रूप से छात्रों के लिए शैक्षिक संवर्धन के हिस्से के रूप में इस तरह के दौरों का आयोजन करता है.












