SSMV Prerana Books

SSMV Prerana Shikshak Sangh receives book donation

भिलाई. श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के प्रेरणा शिक्षक संघ द्वारा महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सामाजिक कार्य किए जाते हैं. इसी कड़ी में एक पुस्तकालय भी संचालित किया जाता है. यह पुस्तकालय उन बच्चों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर है. यह पुस्तकालय स्कूली बच्चों और महाविद्यालय बच्चों के लिए निशुल्क संचालित किया जाता है. सप्ताह में 2 दिन मंगलवार और शनिवार को दोपहर 3ः00 से 5ः00 बजे तक विद्यार्थी अपने स्कूल या महाविद्यालय से प्राप्त पहचान पत्र दिखाकर यहां आकर पुस्तकों का उपयोग कर सकते हैं. पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की लगभग 732 पुस्तके उपलब्ध है. विद्यार्थियों के लिए यह किताबें जन सहयोग से प्राप्त हुई है.

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *