भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के आईक्यूएसी द्वारा ‘स्टूडेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में ‘कम्यूनिकेट टू फैसिलिटेट’ विषय पर प्रेरक वार्ता के लिए वक्ता के रूप में प्रोफेसर जी.ए. घनश्याम, विशेष कर्त्तव्य अधिकारी, उच्च शिक्षा रायपुर उपस्थित थे. आईक्यूएसी संयोजक डॉ. शिवानी शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम से विद्यार्थी संप्रेषण संबंधी हिचक को दूर कर सकेंगे.












