भिलाई। पेम्फिगस वल्गारिस एक दुर्लभ रोग स्थिति है जिसमें पूरे शरीर पर मुंह, गुदा एवं जननांगों तक में फफोले पड़ जाते हैं. यह एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है जिसका पूर्ण इलाज संभव नहीं है. पर औषधियों के नियमित प्रयोग से इसे नियंत्रण में रखा जा सकता है. बालोद जिले के मासूल गांव की यह मरीज पिछले लगभग तीन साल से इससे जूझ रही थी. उसे अत्यंत गंभीर स्थिति में हाइटेक लाया गया था. इलाज के बाज आज उसे हिदायतों के साथ सकुशल घर भेज दिया गया.












