दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रदर्शनात्मक कला विभाग द्वारा नये वर्ष 2023 के स्वागत में आगाज़ 2023 का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में मंजू अरुण वोरा उपस्थित थीं. महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष प्रीति मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य से कार्यक्रम को रोचक बना दिया.












