दुर्ग। शासकीय डाॅ वावा पाटणकर स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम मुख्य अतिथि शहर विधायक अरूण वोरा एवं विशिष्ट अतिथि प्रीति मिश्रा, अध्यक्ष, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर श्री वोरा ने कहा कि प्रगति में माता-पिता व गुरूजनों का योगदान रहता है.












