Students urged to participate in social work

सामाजिक कार्यों में करें निःस्वार्थ योगदान – डॉ आरएन सिंह

दुर्ग। विश्वनाथ यादव तामस्कर शासकीय स्नातकोत्तर स्वशाली महाविद्यालय के राधाकृष्णन सभागार में सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ वर्णिका शर्मा का व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में एमएसडब्लू विभाग की अध्यक्ष डाॅ. अश्विनी महाजन ने स्वागत भाषण के अतर्गत सामाजिक कार्यों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह ने की। अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को निस्वार्थ सेवा पर बल दिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डाॅ. वर्णिका शर्मा ने अपने उद्भोदन में अर्पण, तर्पण और समर्पण के द्वारा सामाजिक कार्य हेतु समर्पण पर बल दिया। महिलाओं की समस्याओं को समझकर उचित हल द्वारा समाधान पर बल दिया। यूनिसेफ के शषांक शर्मा ने विद्यार्थियों को सामाजिक कार्य हेतु प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय की वनस्पति शास्त्र की सहायक प्राध्यापिका डाॅ. विजय लक्ष्मी नायडू ने मिलेट्रस के माध्यम से एनीमिया के उपचार जोर दिया। समाजशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डाॅ. सुचित्रा शर्मा ने भी समाज में रहकर इमानदारी से अपने कर्तव्यों के वहन पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन विभाग की छात्रा वैष्णवी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन राहुल चौधरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *