भिलाई। जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के आतंरिक गुणवक्ता प्रकोष्ठ (आई.क्यू.ए.सी ) एवं आर्ट ऑफ़ लिविंग भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में श्री चौहान एवं श्रीमती चौहान ने महाविद्यालय में योगा एवं मैडिटेशन पर एक शानदार कार्यशाला का आयोजन किया। श्रीमती चौहान ने बताया की मनुष्य तीन प्रकार के भोजन ग्रहण करते हैं -राजसिक, तामसिक, सात्विक. स्वस्थ्य रहने के लिए सात्विक भोजन एवं आठ घंटे की नींद पूरी करना जरूरी है.












