भिलाई। जगद्गुरू शंकराचार्य काॅलेज आॅफ एजुकेशन भिलाई के महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में बी.एड के प्रशिक्षार्थियों द्वारा शा.उ.मा.वि. सेक्टर-7 एवं शा.उ.मा.वि. रूआबांधा में कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं स्व-सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके साथ ही महाविद्यालय में “कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ” विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।












