दुर्ग। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाज शास्त्र एवं गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे-बासी के महत्व पर कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक डाॅ. रेशमा लाकेश ने बताया कि वर्तमान पीढ़ी को छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं परम्पराओं से परिचित कराने एवं उनके महत्व की जानकारी देने यह आयोजन किया गया.












