भिलाई। एमजे कालेज में आज जूनियर्स ने अपने सीनियर्स को फेयरवेल दिया. इस अवसर पर महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने कहा कि हम बहुत जल्दी दूसरों को जज कर लेते हैं पर कभी-कभी इसमें बड़ी गड़बड़ी हो जाती है. बाद में जब हमें सच्चाई का पता चलता है तो हम शर्मिंदा होते हैं. इसलिए हमें किसी भी स्थिति में बिना कारण जाने प्रतिक्रिया करने से बचना चाहिए.












