अंडा, दुर्ग। शैलदेवी महाविद्यालय के शिक्षा संकाय के नेतृत्व में सामूहिक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ बीएसएफ के जवानों के साथ मनाया गया। महाविद्यालय के अध्यक्ष राजन कुमार दुबे के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य अपने घर से दूर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे सैनिक भाइयों के अकेलेपन को दूर करना था।












