भिलाई। हाईटेक सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल द्वारा रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर के सहयोग से आगामी 16 सितम्बर, दिन शनिवार को एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. अपने रीच-आउट प्रोग्राम के तहत हाइटेक अस्पताल द्वारा केम्प-2 स्थित जेपी नगर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस शिविर में अस्पताल के सभी विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे.












