खपरी दुर्ग। देव संस्कृति कॉलेज ऑफ एजुकेशन एण्ड टेक्नोलॉजी में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर ग्राम जेवरा-सिरसा में बी.एड के छात्रों द्वारा अपने प्रशिक्षण शालाओं में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्या ममता दुबे, मार्गदर्शन ज्योति पुरोहित एवं कार्यक्रम का संचालन चित्ररेखा रघुवंशी के द्वारा किया गया।












