भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में “मोलीकुलर बायोलाॅजी : इट्स एप्रोचेस एंड डेवेलपमेंट इन द रिसेंट एरा” विषय पर सी-काॅस्ट द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन जंतु विज्ञान विभाग व माइक्रोबायोलाजी विभाग द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ. अरूणा पलटा, श्री गंगाजली एजुकेशन सोसायटी के चेयरमेन आई पी मिश्रा, विशिष्टअतिथि एवं मुख्य वक्ता डाॅ. मोहम्मद मजरूल करीम, प्रोफेसर, ढाका विश्वविद्यालय, उपस्थित रहे।












