भिलाई। सुप्रसिद्ध फिटनेस कोच एवं त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक दीक्षित ने आज कहा कि इससे पहले कि शरीर जड़ हो जाए, हमें चेत जाना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि बिगड़ी हुई जीवन शैली कहीं हमें पंगु न बना दे क्योंकि प्रकृति हमसे हर वह चीज वापस ले लेती है जिसका हम उपयोग नहीं करते. वे एमजे फार्मेसी कालेज में नवप्रवेशियों के अभिविन्यास कार्यक्रम “प्रारंभ” को मुख्य वक्ता की आसंदी से संबोधित कर रहे थे.












