भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के कला संकाय द्वारा दस दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स हमर संस्कृति हमर चिन्हारीष् का आयोजन 7 से 16 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस कार्यशाला के द्वितीय दिवस के प्रथम पाली की प्रशिक्षक, कला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. जयश्री वाकणकर ने बच्चों को छत्तीसगढ़ के मिट्टी के गहनों के बारे मे तथा उनको बनाने की विधि के बारे मे बताया गया।












